बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा संघ

आभार पर्व

मारत आभार पर्व का मुख्य उद्देश्य सीमा पर तैनात जवानों का आभार व्यक्त करना है। जो जवान देश की सुरक्षा को बनाये रखते है हमारा कर्तव्य बनता है वर्ष में एक बार उनका आभार व्यक्त करें। यात्रा के कार्यकर्ता देश से हस्ताक्षर एवं राखियाँ एकत्रित कर BSF जवानों और आर्मी सैनिको के लिए अपनी यात्रा के दौरान ये सब लेकर जाते है और बार्डर पर तैनात जवानों का, यात्रा में गई महिलाए राखी बांधकर उनकी लम्बी उम्र की कामना करती है और आभार व्यक्त करती है। "भारत आभार पर्व" इस देश के आम नागरिकों की ओर से देश के वीर सपूतों को नमन है। "भारत आभार पर्व" बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा संघ के सद्प्रयासों से BSF के संग आयोजित कार्यक्रम है। यह पर्व LOC के निकट ग्राम राजपुरा में मनाया जाता है। जिसमें भारत के विभिन्न राज्यों से आई बहनों द्वारा जवानों को राखी बांधकर होता है।


एक आम नागरिक के रूप में हम सीमा पर लड़ तो नहीं सकते पर सीमा पर तैनात हमारे वीर जवानों का मनोबल बढा सकते हैं तथा एक देशभक्त नागरिक के रूप में हम सदैव उनके साथ खड़े हैं यह संदेश जरूर दे सकते हैं. यही इस कार्यक्रम का मल उददेश्य है और जब देश के प्रहरी जवान इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर प्रस्तुति देते हैं तो इस कार्यक्रम को अधिक बेहतर ढंग से करने का हमारा संकल्प और मजबूत होता है। अद्भुत और अद्वितीय था वह माहौल!
धन्यवाद BSF हमें आप पर गर्व है।